फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   double murder in charwa area

...तो पहचान हो जाने के डर से की गई हत्या

Sun, 12 Feb 2017 12:09 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
चरवा में दोहरे हत्याकांड की असल वजह क्या है? घटना रणनीति के तहत अंजाम दी गई है या लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने पिता-पुत्र को मौत के घाट उतारा। इसको लेकर असमंजस है। क्या पहचाने जाने के डर से बदमाशों ने वारदात की या फिर कोई दूसरा कारण है। दोहरे हत्याकांड से पुलिस के साथ इलाके के लोग भी हैरान है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की दो टीमें गठित कर दी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी चंद्रपाल और राजकमल की शुक्रवार की रात जिस बेरहमी से हत्या की जाती है, इससे इलाके लोग हैरान हैं। बाप-बेटे की हत्या बदमाशों ने की या फिर घटना के पीछे कोई और है। सड़क पर तार बांधना फिर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार देना। इसके बाद दोनों शवों को अगल-बगल सड़क पर छोड़ देना। कहीं लूटपाट की नीयत से खड़े बदमाशों को चंद्रपाल और राजकमल ने पहचान तो नहीं लिया था। जिसके चलते बदमाशों ने ही वारदात को अंजाम दिया हो। बाप-बेटे की हत्या के बाद से पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी तमाम चर्चाएं कर रहे हैं।  हालांकि पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने हत्यारापियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की है। बताया कि घटना को अंजाम बदमाशों ने ही दिया है। पुलिस कई पहलुओं पर घटना की जांच कर रही है। वहीं सड़क पर दोनों के शव शनिवार सुबह मिले तो लोग आपे से बाहर हो गए। गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था। सूचना पर 100-डॉयल की गाड़ी लेकर दरोगा शुभेंद्रु शुक्ला व चालक अतर सिंह व सिपाही ऋषिकेश के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही लोग बेकाबू हो गए। हमला बोल दिया। दरोगा व चालक को पीटना शुरू कर दिया। दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed