फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dm investigation in kaushambi

गांवों में जगराता कर रहे अफसर

Sun, 18 Jun 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 18 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
dm investigation in kaushambi
कौशाम्बी
ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान तहसील दिवस व समाधान दिवस के अलावा गांव में ही हो, इसलिए डीएम ने नई पहल शुरू की है। रात में वह अधिकारियों की टीम गांव-गांव भेज रहे हैं। अधिकारी गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया है कि पांच किसानों की समस्याओं का समाधान वह हर रात करेंगे।
विज्ञापन


   जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के जनता दर्शन में बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज हो रही हैं। ब्लाक व तहसील स्तरीय शिकायतों की बाढ़ आने पर डीएम ने इनके निस्तारण का नया तरीका खोज लिया है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह रात को गांवों में चौपाल लगाएं और ग्रामीणों की समस्याएं पूछें। सफाई कर्मी जा रहे हैं कि नहीं, बिजली व्यवस्था का क्या हाल है।
विज्ञापन


 नाली, खंड़जा के अलावा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की गुणवत्ता क्या है। पंचायत सचिव व लेखपालों सही तरीके से कार्य कर रहे हैं कि नहीं इसका सटीक जानकारी वहां के लोगों से लें। डीएम ने बताया कि जब अधिकारी गांव पहुंचेंगे तो ग्रामीण अपनी बातें खुलकर उनको बताएंगे। इसके अलावा गांव की जनता से अधिकारियों से मधुर संबंध भी बनेंगे। डीएम ने बताया कि वह खुद गांव में चौपाल लगाएंगे। डीएम के फरमान पर सीडीओ, एसडीएम, बीडीओ और तहसीलदार के अलावा लेखपाल व पंचायत सचिव भी अपने-अपने क्षेत्र में चौपाल लगा रहे हैं। सिराथू ब्लाक के जुवरा व निंदूरा में शुक्रवार रात चौपाल लगी तो आवास आवंटन में धांधली की शिकायत हुई। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed