{"_id":"992921c78fec28c2da8bf3c9fe935189","slug":"dm-explored-the-reality-of-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने खंगाली स्कूलों की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने खंगाली स्कूलों की हकीकत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नेवादा, प्राइमरी, जूनियर जयंतीपुर और बसुहार का निरीक्षण किया। कस्तूरबा में शौचालय, फर्श आदि मानक के अनुसार नहीं बनाए जाने पर कार्यदायी संस्था के अफसरों की जमकर क्लास ली। साथ ही खामियों को दुरुस्त कराकर इसी महीने बेसिक शिक्षा विभाग को भवन हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। इस दौरान डीएम ने स्कूलों में पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन, यूनीफार्म आदि की जांच की। इस मौके पर बीएसए और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी राजमणि यादव ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और परिषदीय स्कूलों में बुनियादी शिक्षा की हकीकत का जायजा लिया। डीएम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय नेवादा और प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल जयंतीपुर, बसुहार की जांच की। डीएम ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शौचालय, फर्श, आदि कार्य मानक के अनुसार नहीं कराए गए हैं। भवन में छोटी-छोटी तमाम कमियां हैं। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की मनमानी पर विफरे जिलाधिकारी ने अफसरों की जमकर क्लास ली। साथ ही खामियों को दुरुस्त कराकर इसी महीने भवन बेसिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। इसी तरह प्राथमिक और जूनियर स्कूल जयंतीपुर में पठन, पाठन, यूनीफार्म, छात्रवृत्ति, पुस्तक, मध्याह्न भोजन आदि की जांच की। डीएम ने बताया कि स्कूलों में शिक्षा के स्तर के साथ ही विभागीय कार्यों की भी स्थित ठीक मिली है। इस मौके पर बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मिर्जा कफील बेग भी मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय बसुहार का शुक्रवार को जिलाधिकारी राजमणि यादव ने निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि शिक्षा के मामले में विद्यालय उमदा पाया गया है। पांचवीं के बच्चों ने गणित के लघुत्तम और महत्तम समापवर्तक के सवालों को क्षणभर में हल कर दिया। इसी तरह विद्यालय के सुंदरीकरण और पौधरोपण आदि कार्यों को देखकर जिलाधिकारी ने हेडमास्टर बालकृष्ण त्रिपाठी को प्रशस्तिपत्र दिया। साथ ही बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव को हेडमास्टर राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए पत्रावली भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बसुहार को बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव ने गोद लिया है। बीएसए ने बताया कि पठन-पाठन के अलावा अन्य विभागीय कार्यों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करके विद्यालय को आदर्श बनाया जाएगा। बीएसए ने बताया कि सभी ब्लाकों के एक-एक गांव को गोंद लेकर उन्हें जिले का मॉडल बनाया जाएगा। जल्द ही स्कूलों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।