{"_id":"597f904e4f1c1b13348b4601","slug":"dm-action-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता की शिकायत पर एक्सईएन तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता की शिकायत पर एक्सईएन तलब
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से रविवार रात गायब रहे विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को डीएम ने सोमवार को तलब कर लिया। पूछताछ के बाद जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। कस्बावासियों की शिकायत पर डीएम ने यह कार्रवाई की। इससे बौखलाए जेई दोपहर को शिकायतकर्ता का कनेक्शन काटने पहुंचे तो हंगामा हो गया। माहौल भांप वह वापस चले गए। विभाग की इस मनमानी से लोगों में गुस्सा है।
जिला मुख्यालय के उपभोक्ताओं को दो विद्युत उपकेंद्रों के बीच बांट दिया गया है। आधे लोगों को तन्नापर उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है। रविवार रात कस्बे के लोगों को एक फेस लाइट दी गई। उमस भरी गर्मी में लो-वोल्टेज की वजह से पंखा व अन्य उपकरण शोपीस बन गए थे। नेहरू नगर निवासी पंकज केशरवानी की पत्नी व बेटे की इससे हालत बिगड़ गई। उन्हें वह छत पर ले गए तो राहत मिली। इसके बाद वह मंझनपुर उपकेंद्र में शिकायत करने पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोप है कि एक्सईएन भी अपने आवास से गायब थे। इससे नाराज उपभोक्ता ने एक्सईएन, जेई व एसडीओ के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी। रात करीब 11 बजे पुलिस ने जांच की तो सभी जिम्मेदार गायब मिले।
उपकेंद्र निजी लाइनमैनों के भरोसे था। सोमवार को भाजपा नेता प्रेम चंद्र चौधरी, दुर्गेश गुप्ता, रानू विश्वकर्मा, कल्लू अग्रहरि आदि के साथ पंकज केशरवानी डीएम से मिले और मामले की जानकारी दी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन, जेई व एसडीओ को तलब किया। फटकारने के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इससे विद्युत विभाग के अधिकारी बौखलाए थे। दोपहर में शिकायत से गुस्साए जेई चंद्रशेखर आजाद विद्युत बिल बकाया होने के बहाने पंकज केशरवानी के घर का कनेक्शन काटने पहुंच गए। इसको लेकर हंगामा हो गया। लोगों ने विरोध किया तो जेई वापस चले गए।
विज्ञापन
कस्बे को मंझनपुर उपकेंद्र से जोड़ने की मांग
अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान कस्बे के लोगों ने डीएम से मांग की है कि उनको पहले की तरह मंझनपुर उपकेंद्र से जोड़ा जाए। तन्नापर उपकेंद्र ग्रामीण इलाके के लिए है। कस्बे से काफी दूरी पर स्थित है। इसलिए शाम होने के बाद वहां लोग शिकायत करने नहीं जाते हैं। इसका फायदा निजी लाइनमैन उठाकर मनमानी करते हैं।