{"_id":"6192aa1b63caca07972a4949","slug":"distressed-auto-driver-commits-suicide-by-consuming-poison-kaushambi-news-ald32051643","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से आजिज ऑटो चालक ने जहर खाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह से आजिज ऑटो चालक ने जहर खाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
Distressed auto driver commits suicide by consuming poison
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के करन चौराहा निवासी एक ऑटो चालक सूर्यबली साहू (25) ने घरेलू कलह से आजिज आकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करन चौराहा निवासी सूर्यबली साहू (25) खुद का ऑटो चलाकर कर परिवार का भरण पोषण करता था। सूर्यबली के भाई बबलू के मुताबिक उसका आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा होता था। इसी घरेलू कलह से तंग आकर रविवार शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद ही उसकी हालत खराब होने लगी।
सूर्यबली की हालत गंभीर देख उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को सूचित किया। मायके वालों की मदद से सूर्यबली को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना है कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बीमारी से आजिज सब्जी बिक्रेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बीमारी से परेशान सब्जी बिक्रेता हीरालाल सोनकर (48) ने सोमवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर पालिका परिषद भ्रवारी के असवां निवासी हीरालाल सोनकर (48) सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता था। परिवार के लोगों के अनुसार वह काफी दिनों से बीमार था। बीमारी के कारण वह आर्थिक तौर से टूट चुका था। सोमवार शाम परिवार के लोग घर के बाहर बैठकर बात कर रहे थे।
इस बीच कुछ काम बताकर हीरालाल घर के अंदर गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजन परेशान हो उठे। परिजन अंदर गए तो देखा हीरालाल का शव गमछे के सहारे धन्नी से लटक रहा था। शव देखते ही परिवार के लोग दहाड़े मार कर रो पड़े। घटना की जानकारी पर पहुंचे भरवारी चौकी प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी करने की बात कही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।