{"_id":"5d93a34f8ebc3e0132029d5f","slug":"devotees-gathered-to-worship-the-mother-s-chandraghanta-form-kaushambi-news-ald256461599","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा को उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
Devotees gathered to worship the mother's Chandraghanta form
- फोटो : KAUSHAMBI
मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा को उमड़े श्रद्धालु
जगह-जगह कराया गया कन्या भोज, दिन भर बजते रहे भक्ति गीत
शाम को आरती के लिए पंडालों में जुटी भीड़, देर रात तक चला कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भी मंदिर व पूजा पंडाल गुलजार रहे। नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने भोर में स्नान कर घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिरों में भी दुर्गा चालीसा व सप्तशती का पाठ हुआ। शाम को पूजा पंडालों में आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद देर रात तक भक्तिगीतों का कार्यक्रम चलता रहा।
मंगलवार को शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन था। इस दिन मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा होती है। मंदिरों में मां के इसी स्वरूप का दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ भोर से जुटी। हवन-पूजन से वातावरण भक्तिमय हो गया। दूसरी ओर पूजा पंडालों में भी सुबह से पूजन-अर्चन करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। दोपहर को पंडालों में देवी पूजन के लिए लाइन लगी रही। शाम को आरती में शामिल होने के लिए लोग पूजा पंडाल पहुंचे। आरती के बाद आयोजक मंडल की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद देर रात तक महिलाओं व स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा देवी गीत प्रस्तुत किए गए। शक्तिपीठ कड़ा स्थित मां शीतला की दरबार में माथा टेकने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। यहां दूरदराज से आए भक्तों को घंटों लाइन में लगने के बाद ही मां का दीदार हो सका। मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर, पश्चिमशरीरा के झारखंडी माता, सरायअकिल, करारी कस्बा स्थित देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।