फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   demonstration of businessmab

उत्पाद शुल्क को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 20 Mar 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 20 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
demonstration of businessmab
demonstration
सर्राफा व्यवसाय पर लगाए गए उत्पाद शुल्क के खिलाफ शनिवार को व्यापारियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सांसद विनोद सोनकर के प्रतिनिधि को सौंपा। चेताया कि शुल्क वापसी होने तक उनका संघर्ष चलता रहेगा।
विज्ञापन


सर्राफा कारोबार में उत्पाद शुल्क की बढ़ोत्तरी के खिलाफ देशभर के व्यापारियों में गुस्सा है। इसके खिलाफ कौशाम्बी के भी व्यवसायी हुंकार भर रहे हैं। शनिवार को भी जुटे जिलेभर के सर्राफा व्यापारियों ने व्यापार मंडल के बैनर तले जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सर्राफा व्यवसाय पर लगाए गए उत्पाद शुल्क का सीधा असर आमजन पर पड़ेगा। व्यापारियों की भी मुश्किलें बढ़ेंगी। आयकर, वाणिज्य और वैट आदि के अभिलेखों को पूरा करने में व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। करीब घंटेभर तक प्रदर्शन करने के बाद व्यापारियों ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद के प्रतिनिधि को दिया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने सर्राफा व्यवसाय पर लगाए गए उत्पाद शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, प्रवेश केसरवानी, राजू वर्मा, गौतम वर्मा, मुकुंदीलाल केसरवानी, आनंद कुमार, शोभनाथ वर्मा, लवकुश वर्मा, अनुराग केसरवानी, अंकित कुमार, राहुल अग्रहरि, अंशुल केसरवानी, पंकज कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed