फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Demand for action on accused nurse in Manjhanpur

मंझनपुर में आरोपी नर्स पर कार्रवाई की मांग

Sun, 21 Jun 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for action on accused nurse in Manjhanpur
Demand for action on accused nurse in Manjhanpur - फोटो : KAUSHAMBI
नर्स के गलत इलाज से प्रसूता की मौत, डीएम से शिकायत
विज्ञापन

- पीड़ित परिवार ने नर्स को निलंबित व मुआवजा दिलाने की किया मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिराथू में इलाज के दौरान प्रसव पीड़िता की मौत के मामले में नर्स पर आरोप लगाए गए हैं। शनिवार को डीएम से मिले पति ने प्रसव कराने वाली नर्स को निलंबित कर मुआवजा दिलाने की मांग की।

सिराथू तहसील के कोर्रो गांव निवासी दिलीप कुमार का कहना है कि उसकी मां की मौत एक माह पहले हुई है। पत्नी ज्ञानमती गर्भ से थी। इस वजह से उसने प्रसव कराने के लिए 15 दिन पहले पत्नी को मायके मुक्तीपुर भेज दिया था। 16 जून को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग ज्ञानमती को सीएचसी सिराथू ले गए। आरोप है कि यहां स्टाफ नर्स ने गलत तरीके से बच्चे का जन्म कराया। हालत बिगड़ने पर प्रसूता को रेफर कर दिया। एसआरएन प्रयागराज ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दिलीप का कहना है कि प्रसव कराने वाली नर्स के खिलाफ कार्रवाई और उसे मुआवजा दिलाया जाए। डीएम ने आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed