फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Delhi demonstration seen SP

दिल्ली प्रदर्शन की तैयारी में जुटे सपाई

Sun, 14 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sun, 14 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Delhi demonstration seen SP
मंझनपुर(ब्यूरो)। कालाधन की वापसी के मुद्दे पर 22 दिसंबर को सपा का दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना प्रस्तावित है। इसमें कौशाम्बी से भी सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। मंझनपुर में शनिवार को आयोजित जिला सपा कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली धरने पर चर्चा की गई। सिराथू विधायक और जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से इस धरने में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को सपा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सिराथू विधायक वाचस्पति ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने देशभर में घूम-घूमकर कालाधन 100 दिन के भीतर देश में वापस लाने का जनता से वादा किया था। 200 दिन बीतने के बाद भी भाजपा कालाधन विदेश से देश में ला नहीं सकी है। भाजपा की इसी वादाखिलाफी के खिलाफ 22 दिसंबर को समाजवादी पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कौशाम्बी के सभी सपा कार्यकर्ता से इसमें शामिल होने का आह्वान किया।  जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर दिल्ली में कालेधन के मुद्दे पर होने वाले इस धरने में जिले से कम से कम 200 कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 22 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने को कहा है। बैठक ने अन्य वक्ताओं ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस मौके पर धारा सिंह यादव, डॉ जैनुल आब्दीन, मोहम्मद शाबिर सिद्दीकी, सुभाष पटेल, शिवमोहन चौधरी, ज्ञानचंद्र यादव, सीताराम कुशवाहा, रमेश यादव, सुरेश सिंह यादव, धर्मराज यादव, राजकरन लोधी, इजहार हुसैन, घनश्याम यादव, विजय यादव, रोहित यादव, इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed