{"_id":"5f6657868ebc3ef4745fbcc5","slug":"death-of-youth-by-current-kaushambi-news-ald286755421","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, चक्काजाम
विज्ञापन
death of youth by current
- फोटो : KAUSHAMBI
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के चंपहा गांव में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सरायअकिल-पश्चिमशरीरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। लाश कब्जे में लेने के लिए पुलिस को करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर स्थानीय अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। उनपर युवक के घर के बारजे से गुजरा बिजली का तार नहीं हटवाने का आरोप है।
चंपहा निवासी लालजी सरोज (28) पुत्र बच्चालाल कपड़ों की सिलाई करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि उसके घर के बारजे के समीप से बिजली का हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। शनिवार सुबह लालजी कपड़ा फैलाने छत पर गया था। इसी तार के चलते करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने सरायअकिल-पश्चिमशरीरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। नाराज लोग बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो लोग और उग्र हो गए। लिहाजा पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। लोग डीएम को मौके पर बुलाने, बारजे के पास से गुजरा बिजली का तार नहीं हटवाने के आरोप में जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मुआवजे की मांग कर रहे थे।
बाद में एसडीएम सदर राजेश चंद्रा तथा सीओ सिटी एसएन पाठक ने करीब पांच घंटे बाद गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जाम की वजह से राहगीरों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिन्हें लिंक मार्ग की जानकारी थी, वे तो निकल गए। बाकी फंसे ही रहे। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी की तहरीर पर बैशकांटी उपकेन्द्र के अवर अभियंता सौरभ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया था। बाद में मांगें पूरी करने का भरोसा दिलाकर उन्हें समझा दिया गया। मुआवजे के लिए प्रशासनिक अफसर मंथन कर रहे हैं। जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
एसएन पाठक-सीओ सिटी

death of youth by current- फोटो : KAUSHAMBI