फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body thrown on the side of the highway after killing the young man

सैनी में युवक की हत्या कर हाईवे किनारे फेंकी लाश, सनसनी

Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown on the side of the highway after killing the young man
Dead body thrown on the side of the highway after killing the young man - फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के अजुहा स्थित हाईवे के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैली गई। युवक के सीने में घाव व गले में कसाव का निशान था। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे के पास स्थित ससुर खदेरी नदी के पास मंगलवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, सैनी इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह, अजुहा चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के शरीर पर नीले रंग की जींस, लाल रंग की टीशर्ट थी।
विज्ञापन

पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब में 20 रुपये व पास में अंग्रेजी शराब की शीशी मिली। इसके अलावा मृतक के पास ही एक चादर पड़ा था जबकि दूसरा चादर शरीर के नीचे दबा था। पुलिस के मुताबिक मृतक के सीने में घाव था और गले में किसी चीज से कसने का निशान था। इशव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने दोपहर बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज या प्रतापगढ़ जिले का हो सकता है मृतक
ससुर खदेरी नदी के पास जिस स्थान पर शव मिला है, वह रास्ता प्रयागराज-कानपुर हाईवे फोरलेन का है। इससे अनुमान लगाया गया कि मृतक या तो प्रयागराज का रहने वाला होगा या फिर प्रतापगढ़ का। क्योंकि प्रयागराज से कानपुर के लिए तो हाईवे जाता ही है साथ ही प्रतापगढ़ के लोग सिहोरी के रास्ते कानपुर के लिए इसी रास्ते से जाते हैं। इसे लेकर पुलिस ने दोनों जनपदों की पुलिस से संपर्क साधा है।
मृतक के साथ मारपीट की भी जताई गई आशंका
मृतक का दाहिना हाथ टूटा था और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा उसके पास से एक खाली शराब की शीशी मिली। पुलिस का अनुमान है कि मृतक को शराब पिलाने के बाद उसे बेरहमी से पीटा गया होगा। इसके बाद किसी रस्सी आदि से उसका गला घोटकर मार डाला गया। बाद में शव चादर में लपेट कर यहां लाकर फेंका गया है।

मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिले के थानों में भी इस हुलिए का कोई व्यक्ति लापता नहीं है। शव की शिनाख्त के लिए पड़ोसी जिलों की पुलिस के अलावा सोशल मीडिया भी सहारा लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारण का पता चल सकेगा। योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, सीओ सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed