फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Working hours the student to save lives

जान बचाने के लिए घंटों जूझती रही छात्रा

Sun, 22 Feb 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 22 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Working hours the student to save lives
कौशाम्बी। शनिवार की रात एक गांव की कक्षा सात की छात्रा बेरहमी से गला
विज्ञापन
घोंटकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल पर रौंदी हुई फसल, मृतका के चप्पल, बालों में लगानी वाली क्लिप आदि पड़ी देख लोग अनुमान लगा रहे हैं उसने कातिलों से जान बचाने के लिए संघर्ष किया होगा। फिलहाल घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। किसी से परिवार की रंजिश नहीं होने से साफ है कि हत्यारों का एक ही मकसद दरिंदगी रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी खेत की ओर शौच के लिए गई थी। देर तक घर न लौटने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे। पहले परिवार के लोगों ने आसपास के घरों में पता लगाया। जब कहीं नहीं मिली, तो ग्रामीण और परिवार के लोग खेतों की ओर उसकी तलाश में निकले। गांव से बाहर करीब 200 मीटर दूर गेहूं के खेत के पास डिब्बा और उसकी एक चप्पल पड़ी थी। वहीं फसल भी रौंदी हुई थी।

इससे लोग अनहोनी की आशंका से सिहर गए। खोजबीन के दौरान गांववालों को गेहूं के खेत से करीब 500 मीटर दूर अरहर की फसल भी रौंदी दिखी। इस खेत में घुसते ही ग्रामीणों को किशोरी की लाश पड़ी मिली। फिलहाल पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि हत्यारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed