फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women death kaushambi

फांसी के फंदे से झूली विवाहिता

Fri, 30 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 30 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
women death kaushambi
crime
बैरागीपुर गांव में बुधवार की रात विवाहिता ने जान दे दी। पति के परदेश जाने के बाद रात कमरे में चुल्ले के सहारे विवाहिता फंदे से झूल गई। बृहस्पतिवार की सुबह फंदे से लटकता शव देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर गांव का रहने वाला अजीत निषाद मुंबई में रहकर कमाई करता है। बुधवार की दोपहर वह परदेश जाने के लिए घर से निकला। पति के जाते ही पत्नी रेखा देवी (24) फंदे से लटक जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने किसी तरह जान बचाते हुए बेटे को जानकारी दी तो वह राजापुर से घर लौटा और पत्नी रेखा को समझाने के बाद फिर चला गया। रात में पति के वियोग में विवाहिता ने कमरे में चुल्ले के सहारे फंदे से लटकर जान दे दी।
विज्ञापन


सुबह देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिवार के लोग आवाज लगाते हुए कमरे पहुंचे तो विवाहिता का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed