फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women death case kaushambi

संदिग्धा दशा में विवाहिता की मौत

Mon, 08 Jan 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 08 Jan 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
सैनी के ताज मल्लाहन गांव में शनिवार की रात एक वृद्धा की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के ताज मल्लाहन मजरा गोविंदपुर गांव निवासी रामराज गरीब मजदूर है। शनिवार की रात उसकी पत्नी राजपति (65) की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। रविवार की सुबह महिला की लाश घर के भीतर बिस्तर पर पड़ी मिली। वृद्धा का शव देख परिवार के लोग सन्न रह गए। पड़ोसन के मौत की खबर मोहल्ले वालों को हुई तो मौके पर मजमा जमा हो गया। चर्चा है कि वृद्धा ने घरेलू कलह से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सैनी एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। महिला की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed