{"_id":"6a41a6cb4d36bb3c29cf3c662655df03","slug":"who-is-the-murderer-of-rambharos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन है रामभरोस का कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर कौन है रामभरोस का कातिल
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। चलौली गांव के रामभरोस की किसने और क्यों क्रूरता से काटकर हत्या की है। 24 घंटे बाद भी पुलिस कातिल का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं दिनभर पुलिस कुएं, तालाब और खेतों में मृतक का काटकर गायब किया गया सिर भी तलाशती रही। पर, इसमें भी पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। उधर, घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है।
बता दें कि पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चलौली गांव निवासी रामभरोस उर्फ बुद्दन की रक्तरंजित सिरकटी लाश मंगलवार की सुबह गांव के बाहर सड़क किनारे फेंकी गई थी। धारदार हथियार से बेरहमी के साथ उसका कत्ल करने वाले हत्यारे उसका सिर भी कलम करके उठा ले गए थे। दो दिन से पिपरी कोतवाली पुलिस मृतक के काटकर गायब किए गए सिर की तलाश में जुटी है। बुधवार को भी दमकलकर्मियों के साथ ही पुलिस क्षेत्र के कुएं, तालाब और खेतों में सिर की खोजबीन में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं पुलिस अभ तक यह भी पता नहीं कर सकी है कि आखिर किसने किस रंजिश में राम भरोस को धारदार हथियार से काटकर उसे मौत के घाट उतारा है।
परिजन भी किसी से भी दुश्मनी आदि का खुलासा नहीं कर सके हैं। वहीं गांव में चर्चा है कि कुछ दिन पहले गांव और आसपास इलाके में हुई चोरी की वारदात में रामभरोस शामिल रहा है। पुलिस ने उसके घर से चोरी के सामन भी बरामद किए थे। साथ ही उसकी तलाश में पुलिस जुटी थी। इससे लोगों का कयास है कि कहीं राम भरोस का कत्ल चोरी करने वाले उसके ही गिरोह के सदस्यों ने ही तो नहीं किया है? हालांकि अभी पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सीओ चायल आलोक कुमार ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच से पहले कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी।