{"_id":"579a52474f1c1be41321e4fb","slug":"up-police-accused-assisting-attackers-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमलावरों का साथ देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमलावरों का साथ देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर हमलावरों का साथ देने का आरोप लगा है। यह आरोप क्षेत्र के अजुहा कस्बे के व्यवसायी अमित केसरवानी ने लगाया है। आरोप है कि पुलिस हमलावरों को बचा रही है। पीड़ित ने पुलिस के पक्षपात पूर्ण रवैये से आहत होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर सूबे के आला अधिकारियोें को शिकायती पत्र भेज इंसाफ की गुहार लगाई है।
सैनी क्षेत्र के अजुहा निवासी अमित केशरवानी का कहना है कि उसका एक रिश्तेदार उसकी जान के पीछे पड़ा हुआ है। उस पर 15 मई 2016 को कोखराज क्षेत्र के मितवापुर मोड़ पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में उसके एक कंधे में गोली लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। इसके पूर्व भी अमित पर हमला हो चुका है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अफसरों ने अभियुक्तों के प्रभाव में आकर विवेचना क्राइम ब्रंाच को स्थानांतरित कर दी।
पुलिस के इस पक्षपात पूर्ण रवैए से हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। हमलावर उसकी हत्या करा सकते हैं। अपनी जान खतरे में देख पीड़ित युवा व्यापारी ने अपनी शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं आईजी जोन को भेजी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इसके पूर्व भी उस पर हुए हमले की चार्जशीट अब तक पुलिस ने कोर्ट नहीं भेजा है।