{"_id":"5a3fff794f1c1b502b8b6757","slug":"unknown-car-hit-women-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चक्काजाम
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर डोरमा गांव के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। सूचना के बाद पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।
सैनी कोतवाली के डोरमा गांव निवासी रुक्मणि देवी (50) पत्नी स्व. राजाराम यादव रविवार की सुबह छह गांव से बाहर हाईवे की तरफ शौच के लिए गई थी। घर लौटते समय हाईवे पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। गुस्साए गांव वालों ने शव के पास ही जाम लगा दिया। ग्रामीण एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। सूचना के बाद कोतवाल वाईपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से ग्रामीणों को समझाबुझाकर शव कब्जे में ले लिया। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही है। महिला की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।