{"_id":"1b1015ba11250d73cf8b6ca84bb3efbb","slug":"two-gang-members-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरोह के दो सदस्य और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरोह के दो सदस्य और गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। द्वाबा में बाइक चोरों के गिरोह के दो और सदस्य शुक्रवार की रात मंझनपुर पुलिस के हाथ लग गए। इन सदस्यों की निशाहदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक और दो मोटरसाइकिलों का इंजन बरामद किया है। एसओ ने बताया कि आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उनके इंजन निकालकर चेचिस कबाड़ी के हाथ बेच डालते थे। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने इस गिरोह के अब तक सात सदस्य और चोरी की 20 से अधिक बाइक बरामद किया है।
नगर कोतवाली मंझनपुर पुलिस ने जिले में सक्रिय बाइक चोरों के गिरोह के दो और सदस्यों को शुक्रवार की रात आरटीओ कार्यालय के समीप से धर दबोचा। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अंतर्जनपदीय बाइक चोरों का गिरोह अर्से से कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, इलाहाबाद, बांदा आदि जिलाें से बाइकों की चोरी को अंजाम दे रहा था। बकौल एसओ चोरी की बाइकों के साथ दबोचे गए शातिर बदमाश फहीम निवासी खोजवापुर और अलीम निवासी हरचनपुर खखरेरू (फतेहपुर) ने बताया कि वे कचहरी परिसर, अस्पताल, तहसील परिसर, बाजार जैसी भीड़भाड़ इलाके से बाइक पार करते थे। चोरी करने के बाद वे इन्हें औने-पौने दामों में बेंच देता थे। इसके अलावा इंजन खोलने के बाद उसकी चेचिस को कबाड़ी के हाथ बेच दिया जाता है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की दो मोटर साइकिलें और बाइकों के दो इंजन बरामद करने का दावा किया है। साथ इस गिरोह के फरार अन्य शातिर सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि इसी गैंग के सरगना फहीम, उदित, सूरज, प्रमोद कुमार को 24 अक्टूबर को चोरी की 10 बाइकों के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। वहीं सूरजभान को 10 दिसंबर को आधा दर्जन बाइक के साथ दबोच कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस की लगातार धरपकड़ के बाद भी कौशाम्बी बाइक चोरों का गिरोह बेखौफ बना हुआ है। बाइक चोरों ने शुक्रवार को ही मंझनपुर स्थित कांशीराम कालोनी परिसर से एक और बाइक पार कर दी। करारी निवासी गुलाब ने बताया कि शुक्रवार को वह जिला अस्पताल आया था। इसके बाद वह पाता स्थित कांशीराम कालोनी अपने एक रिश्तेदार से मिलने चला गया था। बताया कि इसी दौरान कालोनी परिसर में खड़ी उसकी बाइक को चोरों ने पार कर दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।