{"_id":"59a5c9644f1c1bf0278b4729","slug":"transfarmer-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में संविदा कर्मी पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में संविदा कर्मी पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैता उपकेन्द्र में तैनात संविदा लाइनमैन को ट्रांसफार्मर छिपा कर रखना महंगा पड़ा। ग्रामीणों की शिकायत पर मूरतगंज चौकी पुलिस ने सोमवार रात पल्हाना गांव से ट्रांसफार्मर बरामद किया। आरोपी लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के पल्हाना गांव निवासी केशन के घर के पीछे लकड़ी नीचे बिजली का ट्रासफार्मर छिपा कर रखा गया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने चायल विधायक संजय गुप्ता से मामले की शिकायत की। सोमवार शाम विधायक ने घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को दी। छिपा कर रखे गए चोरी के ट्रांसफार्मर को मूरतगंज चौकी पुलिस ने बरामद कर लिया। केशन ने पुलिस को बताया कि सैंता उपकेन्द्र में तैनात संविदा लाइनमैन संतोष कुमार ने चोरी से लाकर रखा था।
कहा था कि दूसरे का है, एक दो दिन में वह ट्रांसफार्मर उठा ले जाएगा। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ट्रांसफार्मर कब्जे में लेते हुए लाइनमैन के करतूत की जानकारी बिजली विभाग के अफसरों को दी। देर रात पुलिस ने आरोपी लाइनमैन संतोष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र ने बताया कि आरोपी लाइन मैन के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।