फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   To wreak havoc on covert laws

विवाहिता पर बरपा ससुरालियों का कहर

Fri, 10 Apr 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 10 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के धमसेढ़ा गांव में ब्याही युवती पर ससुराली शादी के बाद से की कहर ढा रहे है। पखवारे भर पहले बाइक-नगदी नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटकर घर से भगा दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। इस पर दोनों परिवार के बीच पंचायत भी हुई। इसके बाद भी बात नहीं बनी। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर चरवा कोतवाली पुलिस ने पति समेत सास ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के धमसेढ़ा गांव की रहने वाली दीपमाला की शादी दो साल पहले सैयदसरावां गांव में अजय सिंह से हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से की ससुराली उससे बाइक-नगदी की मांग करके यातनाएं देने लगे। ससुरालियों ने हद तो तब पार कर दिया जब पखवारे भर पहले पीड़िता को बेरहमी से पीटने के बाद घर से भगा दिया। ससुरालियों की पिटाई के बाद मायके पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन


पारिवारिक पंचायत में बात नहीं बनी। बुधवार को पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पति ,सास और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से भगा देने की तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed