{"_id":"5707f6844f1c1bc86fc81298","slug":"thept-in-kokhraj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबदास का पुरवा गांव में टूटा चोरों का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गरीबदास का पुरवा गांव में टूटा चोरों का कहर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने बृहस्पतिवार की रात गरीबदास का पुरवा गांव के दो घरों में चोरी की। सेंध काटकर घर में घुसे चोर गहने, बर्तन, कपड़े आदि लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह भुक्तभोगियों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। वहीं एक ही रात दो घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
कोखराज थाना क्षेत्र के गरीब दास का पुरवा गांव निवासी उदय सिंह किसान है। बृहस्पतिवार की रात मकान के पीछे दीवार में सेंध काटकर चोर घुस गए। चोर मकान से कमरे, संदूक आदि का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये सोने-चांदी के आभूषण, पुराने पीतल आदि के बर्तन समेत लगभग दो लाख रुपये का सामान ले भागे। उदय सिंह का घर खंगालने के बाद चोरों ने पड़ोसी पन्नालाल के घर में सेंध काटी। पन्नालाल के घर में घुसे चोर यहां से संदूूकों का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने, बर्तन समेत करीब करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान ले भागे। घरों में चोरी होने की जानकारी दोनों परिवार के लोगों को सुबह जागने पर हुई। घर में कटी सेंध, कमरे, संदूक के टूटे ताले, नगदी, गहने समेत अन्य कीमती सामान गायब देख हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने गृहस्वामियों की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में दो घरों में हुई लाखों की चोरी की बाद से ग्रामीणों मे दहशत फैली हुई है।
लुटते रहे ग्रामीण, सोती रही पुलिस
मंझनपुर(ब्यूरो)। दोआबा में बेखौफ चोर रोजाना मकान-दुकान खंगाल रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने कोखराज थाना क्षेत्र के गरीब दास का पुरवा गांव में किसान के घर से लाखों का माल पार करके पुलिस की कलई खोल दी है। एक ही झटके में पुलिस गश्त की सारी सच्चाई उजागर हो गई है। उधर, मकान और दुकान में जिस बेखौफ अंदाज में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसे लेकर ग्रामीणों केहोश उड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद है।