फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   thept in garment dukan

रेडीमेड कपड़े की दुकान खंगाल ले गए चोर

Sun, 03 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुरमोड़ बाजार में शनिवार की रात चोर  रेडीमेड कपड़े की दुकान खंगाल ले गए। सेंध लगाकर दुकान में घुसे चोर करीब दो लाख रुपये के कपडे़ ले गए हैं। बाजार में चोरी होने की घटना से सुबह लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दुकानदार से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं घटना से अन्य दुकानदारों के भी होश उड़े हैं।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव निवासी बैरागी पुत्र सुन्दर की तिल्हापुर मोड़ बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। शनिवार की शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। रात में बेखौफ चोरों ने दुकान के पीेछे से नकब लगाकर दस हजार नगद, जीन्स के पैंट, टीशर्ट आदि करीब दो लाख रुपये कीमत के कपड़े उठा ले गए। घटना की जानकारी दुकानकार को सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। रेडीमेड कपड़े की दुकान में चोरी होने की जानकारी लगते ही मौके पर अन्य दुकानदारों की भीड़ जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दुकानदार से तहरीर लेकर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। उधर, बाजार में हुई चोरी की घटना के बाद से अन्य व्यापारी सहमे हुए हैं। लोगों का आरोप है कि बाजार में पुलिस पिकेट नहीं होने से आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती है। इससे पहले भी कई मकान और दुकान चोर खंगाल चुके हैं। इसे लेकर व्यापारियों और बाजार के लोगों में पुलिस के प्रति जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed