फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   theft of one laks from the shop

बेखौफ चोरों ने किराना की दुकान से एक लाख का माल उड़ाया

Thu, 15 Nov 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Thu, 15 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। बेनीराम कटरा चौराहा स्थित  एक किराने की दुकान से मंगलवार रात सेंध काटकर चोरों ने नगदी सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल कस्बा निवासी संतोष कुमार पुत्र रामप्रताप केसरवानी ने बेनीराम कटरा चौराहे पर किराने की दुकान खोल रखी है। मंगलवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान पीछे की दुकान से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब पांच हजार रुपया नगद व लगभग 95 हजार रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सेंध कटी देखी तो सन्न रह गए। जानकारी मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed