फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The young woman farm neighbors looted Aabroo

खेत गई युवती की पड़ोसी ने लूटी आबरू

Sat, 28 Feb 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 28 Feb 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी इलाके में बृहस्पतिवार की शाम खेत गई युवती की पड़ोसी युवक ने आबरू लूट ली। दरिंदगी के बाद आरोपी पीड़िता को कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंच आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बृहस्पतिवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक उसे दबोच कर पास के अरहर के खेत में उठा ले गया। जब तक युवती चीखती-चिल्लाती दरिंदे ने मुंह में कपड़ा ठूस कर उसकी आबरू लूट ली। हवस मिटाने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए आरोपी युवक भाग निकला।
विज्ञापन


युवक के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। युवक की करतूत सुन परिजन सन्न रह गए। शुक्रवार को पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार की शाम घर से खेत जाने के लिए निकली थी। किशोरी के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed