{"_id":"87643e04c072f0fb13146f652d46f555","slug":"the-young-man-was-robbed-teenager-neighboring-asmat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक ने लूट ली किशोरी की अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक ने लूट ली किशोरी की अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 26 Sep 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा (कौशाम्बी)। करारी इलाके में बृहस्पतिवार की शाम खेत गई किशोरी की पड़ोसी युवक ने आबरू लूट ली। हवस मिटाने के बाद उसकी पिटाई भी की और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी की चीख सुन आसपास मौजूद रहे लोग घटनास्थलकी ओर दौड़े। युवक के चंगुल से छूटी पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बृहस्पतिवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि रास्ते में पड़ोस का ही रहने वाला युवक पहले से घात लगाकर बैठा था। सन्नाटा देख युवक किशोरी को दबोच कर अरहर के खेत में उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर उसकी अस्मत लूट ली। विरोध करने पर दरिंदे ने किशोरी की बेरहमी से पिटाई की और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
किशोरी की चीख सुन गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। दरिंदे के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। युवक के परिजनों और गांव के लोगों ने रात भर सुलह समझौते की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शुक्रवार को पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने जाकर दरिंदे के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। मामले में एसओ राकेश सिंह यादव का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच के बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।