{"_id":"f146e698541f7a91485c437d2c003e96","slug":"the-lives-of-two-innocent-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो मासूमों की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो मासूमों की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी/पइंसा। कौशाम्बी के करारी और मोहब्बतपुर पइंसा इलाके में बुधवार की शाम हुए हादसों में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पहली घटना करारी के सादिकपुर सेमरहा में हुई। जहां सड़क किनारे खड़े बालक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। वहीं पइंसा के जेहिदपुर गांव घर के सामने खेलते समय पांच साल की बालिका के ऊपर लकड़ी का बोटा पलट गया था, जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। मासूमों की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव निवासी राजेश कुमार करारी कस्बे में सिलाई का काम करता है। उसने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे उसकी मां बहन की ससुराल भरवारी जाने के लिए घर से निकली थी। दादी के साथ बुआ के घर जाने उसका पांच साल का बेटा अनुज भी जा रहा था। बताया जाता है कि गांव से बाहर निकलकर दादी-नाती भरवारी जाने के लिए टेंपो के इंतजार में खड़े थे।
इसी दौरान इलाहाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खडे़ अनुज को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि सूचना पर पहुंचे घरवाले उसे तसल्ली के लिए लेकर अस्पताल भी गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को कुचलने वाली कार को लेकर चालक भाग निकला। उधर, मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के जेहिदपुर (मोहब्बतपुर वारी) गांव निवासी जर्रार अहमद ने बताया कि उसके घर के सामने एक मोटा लकड़ी का बोटा रखा हुआ है। बुधवार की शाम उसकी पांच साल की बेटी बुशरा इसी लकड़ी के बोटे पर चढ़कर खेल रही थी। इसी दौरान बोटा पलट गया। जिसके नीचे दबने से मासूम बेटी की मौत हो गई। मासूमों की अचानक हुई मौतों से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।