{"_id":"77f76cb449aba2d6d3233e2d6676908c","slug":"the-fire-occurred-around-the-wheat-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से खाक हुई गेहूं की फसल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से खाक हुई गेहूं की फसल
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
बिसारा (ब्यूरो)। संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार की रात रामपुर सुहेला गांव के एक किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे पूरे खेत की फसल जलकर राख हो गई। इससे भुक्तभोगी किसान को करीब छह कुंतल से अधिक उपज का नुकसान हुआ है। पीड़ित को आशंका है कि किसी ने रंजिशन उसकी फसल को जलाया है। उसने इसकी तहरीर पुलिस को दे दी है। हालांकि तहरीर में किसी को भी नामजद नहीं किया गया है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव निवासी साहबलाल यादव किसान है। बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे उसके गेहूं के खेत में संदिग्धदशा में आग लग गई। खेत से निकलती लपटें देख उसके होश उड़ गए। वह चीखते-चिल्लाते खेत की ओर दौड़ा। चीख-पुकार और खेत में आग लगने की जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया। गांववाले भी भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बगल में स्थित नलकूप चलाकर आग बुझाने की कोशिश की। घंटों जूझने के बाद गांववाले आग पर काबू पा सके।
हालांकि जब तक आग बुझाई जाती, 12 बिस्वा से अधिक की फसल जलकर राख हो चुकी थी। भुक्तभोगी की मानें तो फसल जलने से उसे करीब छह कुंतल उपज का नुकसान हुआ है। उधर, खेत में आग कैसे लगी। इसकी किसी को भी जानकारी नहीं है। जबकि भुक्तभोगी किसान को आशंका है कि किसी ने अदावत के कारण उसकी फसल जलाई है। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची। उसने फसल जलाए जाने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है, लेकिन इसमें उसने किसी को नामजद नहीं किया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।