फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body was found hanging from a noose old garden

बाग में फंदे से लटकती मिली अधेड़ की लाश

Fri, 27 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 27 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
The body was found hanging from a noose old garden
करारी। संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार की सुबह ताहिरपुर (करारी) के अधेड़ की मौत हो गई। घर से करीब 300 मीटर दूर बाग में उसकी लाश पेड़ से लटकती मिली। माना जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर उसने खुदकुशी की है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर (गुलाम नूर का पुरा) गांव निवासी मूलचंद्र (42) राजगीर था। बृहस्पतिवार की सुबह बाग में एक नीम के पेड़ से उसकी लाश शर्ट के सहारे फंदे से लटकती मिली। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर लटकते शव पर पड़ी, तो लोगों की चीख निकल गई। मौत की खबर लगते ही पत्नी और बच्चे रोते-बिलखते आए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर करारी पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फौरी तौर पर पुलिस, परिजन और ग्रामीण घटना को खुदकुशी ही मान रहे हैं। हालांकि अधेड़ ने खुदकुशी क्यों की, इसकी कोई वजह पत्नी सुशीला देवी और बच्चे नहीं बता पा रहे हैं। बता दें कि मूलचंद्र और सुशीला के छह लड़कियां और एक दो साल का बेटा है। अभी उसने सिर्फ एक लड़की की ही शादी की थी। गांववाले बताते हैं कि बड़ा परिवार होने के नाते पति-पत्नी में खर्च को लेकर आए दिन तकरार होती रहती थी। ग्रामीणों के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह भी इनके बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के बाद ही गुस्से में आकर मूलचंद्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed