{"_id":"57f541414f1c1b8932271282","slug":"tempoo-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो पलटा, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू टेंपो पलटा, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू से बुकिंग में साढ़ो गांव जा रहा टेंपो गाजी मियां का पुरवा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चालक को मामूली चोटें आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सैनी कोतवाली के सिराथू वार्ड नंबर दो निवासी संजय मिश्र (30) पुत्र अनंत मिश्र बुधवार को भाई ननका के साथ टेंपो से साढ़ो गांव बुकिंग के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि गाजी मियां का पुरवा दूध डेयरी के समीप तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ़डे में पलट गया। टेंपो के नीचे दबने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व भाई ननका को मामूली चोटें आई है। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को टेंपो से बाहर निकलवाते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।