{"_id":"5c2136efbdec2256f87b2e92","slug":"six-unruly-punters-six-pilgrims-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू विक्रम पलटा, छह श्रद्धालु घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू विक्रम पलटा, छह श्रद्धालु घायल
Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
शहर के पुलिस कार्यालय के पास पलटा टेंपो।
नगर कोतवाली क्षेत्र के शमसाबाद गांव के समीप सोमवार सुबह साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे विक्रम में बैठे छह श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंझनपुर के नेतानगर मोहल्ला निवासी प्रदीप रैदास का सोमवार को जन्मदिन था। ऐसे में वह अपनी बीवी रेखा, भाभी मनोरमा, भतीजी नेहा, प्रमिला व पिता जयद्रथ के साथ दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम जा रहे थे। इसके लिए उसने एक विक्रम रिजर्व किया था। शमसाबाद गांव के समीप अचानक सामने कोई मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में उसपर सवार सभी छह श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद चालक विक्रम छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विक्रम को कब्जे में ले लिया है।