फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   search money attack temple

धन की तलाश में मंदिर से शिव लिंग उखाड़ा

Fri, 03 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 03 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
search money attack temple
crime
 सैनी क्षेत्र में गंगा नदी के अकबरपुर घाट किनारे स्थापित प्राचीन मंदिर में शिव लिंग क्षतिग्रस्त कर दिए जाने की खबर है। बुधवार रात हुई इस घटना के पीछे जमीन के अंदर गड़ा धन खोदने वालों की शरारत मानी जा रही है। पुजारी की शिकायत पर सैनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के अकबरपुर घाट पर गंगा नदी के किनारे प्राचीन श्रीश्री 108 स्वामी सर्वात्मा नंद सरस्वती की समाधि  बनी हुई है। यही पर शिव लिंग स्थापित है। मंदिर के पुजारी उमा शंकर का कहना है कि 01/02 जून की रात अराजक तत्व ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। आरोप है कि अराजक तत्तों ने रात के अंधेरे मे शिव लिंग उखाड़ कर बाहर रख दिया। शिव लिंग के समीप लगाए गए पत्थरों को भी खोद डाला। बृहस्पतिवार की सुबह पूजा करने गए पुजारी ने मंदिर में शिव लिंग क्षतिग्रस्त देख सन्न  रह गए।
विज्ञापन


पुजारी ने इस घटना की सूचना सैनी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। तहकीकात में जुटी पुलिस का मानना है कि घटना के पीछे उन लोगों का हाथ  हो सकता है जो रात के अंधेरे में जमीन में गड़ा धन की लताश में आए दिन इस तरह की हरकत करते रहते हैं। पुजारी को भी आशंका है कि घटना के पीछे किसी तांत्रित का शातिर दिगाम हो सकता है। इसंपेक्टर सैनी दिनेश सिंह का कहना है कि घटना के पीछे जमीन के नीचे गड़ा धन खोजने की बात ही प्रारंभिक रूप से समझ में आ रही है। हलांकि घटना स्थल पर देखने से पता चलता है कि कि वे पत्थर उखाड़ने में ही पस्त होकर चले गए हैं। मंदिर में किसी प्रकार चोरी जैसी घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed