फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sanno death

निजी नलकूप की टंकी में गिरी बालिका, मौत

Tue, 29 Aug 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 29 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
sanno death
क्राइम
कोखराज के रामपुर सुहेला में सोमवार दोपहर को निजी नलकूप के समीप में खेल रही बालिका पानी की टंकी में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त परिजन खेत में काम कर रहे थे। शव उतराने में घटना की जानकारी हुई। बालिका की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन


रामपुर सुहेला निवासी धर्मवीर सोमवार दोपहर अपनी पत्नी सावित्री और पांच वर्षीय बेटी सन्नो देवी के साथ खेत में गया था। वहां वे पति-पत्नी किसानी का काम करने लगे। सन्नो निजी नलकूप के समीप खेल रही थी। अचानक वह खेलते-खेलते नलकूप की टंकी में गिर गई। पानी भरा होने के कारण बालिका की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। घंटा भर बाद बालिका को गायब देख परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। टंकी में झांक कर देखा तो उसका शव उतरा रहा था। धर्मवीर व उसकी पत्नी रोने-पीटने लगे तो खेतों में काम कर रहे लोगों को पता चला। उन लोगों ने  पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed