{"_id":"a8e35b9a2ee9f207acb5ea3e3368f01e","slug":"sale-deed-of-land-made-by-forgery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी करके जमीन का कराया बैनामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाजी करके जमीन का कराया बैनामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर(ब्यूरो)। पड़ोसी की भूमिधरी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराना भू-माफियाओं को महंगा पड़ा है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने फतेहपुर बेला गांव की रहने वाली एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर बेला गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पैतृक जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया है। भुक्तभोगी ने बताया कि आठ दिन पहले जब वह अपने खेत का पलेवा करने के लिए गया, तो जालसाजों ने उसे खेत में पलेवा करने से मना कर दिया। बताया कि यह जमीन उन्होंने खरीद ली है। यह सुनते ही भुक्तभोगी के होश उड़ गए।
उसने दूसरे दिन मंझनपुर तहसील जाकर जमीन के अभिलेखों की जांच कराई। पता चला कि फर्जी तरीके से उसकी जमीन का बैनामा हो चुका है। इस जानकारी के बाद राजेंद्र कुमार ने शुक्रवार को मंझनपुर कोतवाली पुलिस को घटना की नामजद तहरीर दी। पुलिस ने किसान की तहरीर पर महिला समेत तीन जालसाजाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराया गया है, तो प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। भुक्तभोगी का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने के बाद से आरोपी उसके पूरे परिवार को जानलेवा धमकी दे रहे हैं। भू-माफियाओं की इस धमकी से किसान और उसके परिवार के लोग सहमे हुए हैं।