{"_id":"59bae6d44f1c1b27688b49a4","slug":"ravi-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग का सिंदूर मिटाकर युवती बोली, रिश्ता खत्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांग का सिंदूर मिटाकर युवती बोली, रिश्ता खत्म
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के बकोढ़वा गांव की एक युवती अपने सिपाही पति के सामने मांग का सिंदूर मिटाते हुए बोली कि अब यह रिश्ता खत्म हो गया। मां-बाप के घर रहकर जिंदगी गुजारने की बात कहकर उसने ससुराल आने से मना कर दिया। पत्नी की इस हरकत से क्षुब्ध सिपाही ने कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई है।
कोखराज थाना क्षेत्र रोही खल्लाबाद निवासी रविकुमार सिपाही है। इन दिनों उसकी तैनाती बांदा जिले में है। तीन साल पहले उसकी शादी सरायअकिल के बकोढ़वा गांव में हुई थी। बताया कि छुट्टी पर आने के बाद वह पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। साथ चलने को कहा तो वह आगबबूला हो गई और जाने से इंकार कर दिया। इस पर उसने समझाने का प्रयास किया तो गुस्साई पत्नी ने अपनी मांग का सिंदूर उसके सामने मिटाते हुए कहा कि आज से यह रिश्ता यहीं खत्म। अब वह किस हैसियत उसको लेकर जाएगा।
पत्नी की इस हरकत से सिपाही के होश उड़ गए। वह हैरान था कि आखिर ऐसा किया क्यों? ससुरालियों ने भी कोई पहल नहीं की तो वह वापस चला आया। पत्नी की बेवफाई से आजिज सिपाही बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय आया और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने सरायअकिल कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।