{"_id":"5c3791d6bdec22738e369621","slug":"pradhan-came-against-the-torture","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद हुए नेवादा के प्रधान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद हुए नेवादा के प्रधान
Fri, 11 Jan 2019 12:11 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा। विकास खंड के प्रधानों पर हुए हमले और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से खफा प्रधान संघ ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। गुरुवार को संगठन की बैठक नेवादा में हुई। बैठक में संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा कि आठ जनवरी को दरहा के प्रधान चंद्रपाल पर चायल तहसील में वकीलों ने हमला किया था। उसी दिन सेवधा के प्रधान रामकृपाल के साथ गांव के कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया। बरेठी की महिला प्रधान के साथ लेखपाल ने बलसुलूकी की। इसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्रधानों ने एकमत से कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग आंदोलन पर जाने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में संगठन के मंत्री भारत भूषण, विनोद दुबे, ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार, लालता प्रसाद, जगदीश सोनी, रामकृपाल, राजकुमार बाजपेई, बांकेलाल, राजेश कुमार सहित ब्लाक क्षेत्र के तमाम प्रधान मौजूद रहे।