{"_id":"5c155088bdec22571c760395","slug":"police-told-to-the-rifle-the-bird-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायफल को पुलिस ने बना दिया चिड़िया मारने वाली बंदूक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायफल को पुलिस ने बना दिया चिड़िया मारने वाली बंदूक
Sun, 16 Dec 2018 12:35 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ओसा गांव से बरामद की गई रायफल को अब चिड़िया मारने वाली बंदूक बता रही है। रायफल बरामद कराने वाले शातिर को देशी बम रखने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। इसकी जानकारी होने के बाद आला अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को कस्बे के ही एक युवक को दो तमंचा के साथ पकड़ा था। इसी युवक की निशानदेही पर शुक्रवार को ओसा गांव से चोरी की एक रायफल बरामद की गई थी। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि भी की थी। शुक्रवार को ही इंस्पेक्टर वीआईपी ड्यूटी में प्रयागराज चले गए। इसके बाद शनिवार को प्रभारी इंस्पेक्टर ने रायफल बरामद कराने वाले शातिर को चार देशी बम रखने के आरोप में केस दर्ज करके जेल भेज दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद रायफल चिड़िया मारने वाली है। जबकि इंस्पेक्टर ने साफ कहा था कि चोरी की रायफल बरामद हुई है। पुलिस ने इतना बड़ा खेल आखिर किन परिस्थितियों में किया ? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। वहीं, ओसा गांव के लोगों का कहना है कि रायफल ही पकड़ी गई थी। जिसके घर से शस्त्र बरामद हुआ, उससे सांठगांठ करके पुलिस ने खेेल किया है।