{"_id":"576ed0ea4f1c1bc525b4a306","slug":"police-attack-in-devra-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरा गांव में पुलिस पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरा गांव में पुलिस पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनबढ़ दबंगों ने शुक्रवार रात देवरा गांव में टेंवा पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस को घेरकर मारने की कोशिश की। रातभर चुप्पी साधे रही टेंवा पुलिस ने शनिवार को गांव में जमकर तांडव किया। पुलिस की पिटाई से एक महिला घायल हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
मंझनपुर कोतवाली की टेंवा चौकी के दरोगा योगेश यादव ने शुक्रवार रात चेकिंग लगा रखी थी। चेकिंग के बाद दरोगा अपने हमराही के साथ लौट रहे थे। देवरा गांव के पास एक पुलिया पर कुछ युवक बैठे थे। कुछ दिनों पहले देवरा गांव के पास एक ईंट भट्ठे से ईंट चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी अंदेशे में सिपाही ने पुलिया पर बैठे युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने सख्ती की तो एक युवक को छोड़ उसके अन्य साथी भाग निकले। इस पर सिपाही ने युवक को पीट दिया।
उसकी चीखपुकार सुन गांव वाले दौड़ पड़े। गांव वालों ने दरोगा और सिपाही को घेर लिया। गाली गलौज करने के साथ पथराव शुरू कर दिया। इस पर दरोगा और सिपाही को जान बचाकर भागना पड़ा। रात भर दरोगा, सिपाही मामले को दबाए रहे। शनिवार को चौकी इंचार्ज टेंवा और नारा चौकी के सिपाही देवरा गांव पहुंचे। गांव वालों को पुलिस के आने का अंदेशा था, ऐसे में गांव के युवक पहले से ही बाहर थे। रात की घटना से गुस्साई पुलिस ने गांव में मिले लोगों को जमकर पीटा।
विज्ञापन
पिटाई में एक महिला ननकी देवी घायल हो गई। वहीं, मामले में चौकी इंचार्ज टेंवा योगेश यादव का कहना है कि पुलिया पर बैठे युवकों को फटकार कर भगा दिया गया था। रात में सूचना मिली कि गांव के युवक ईंट भट्ठे पर पुलिस से शिकायत करने का आरोप लगाते हुए पथराव कर रहे हैं। इस पर पुलिस पहुंची थी। मामले को शांत करा दिया गया था। मामले में भट्ठा मालिक अनुराग ने तहरीर दी है।