फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pistol shot to the left , wife injured

तमंचे से चली गोली, पत्नी घायल

Mon, 02 Mar 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 02 Mar 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pistol shot to the left , wife injured
मंझनपुर। घर के भीतर रविवार की दोपहर गोली लगने से बरई बधवां गांव की एक विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। जख्मी विवाहिता को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसने बताया कि पति के ही तमंचे से फायर हो जाने से उसे गोली लगी है। उधर, घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। एसओ ने बताया कि विवाहिता का बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति की तलाश के साथ ही घटना की छानबीन की जा रही है। वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के बरई बंधवा की रहने वाली शायना बीबी (22) की अभी सालभर पहले ही पड़ोसी इसराइल अहमद से शादी हुई थी। घरवालों के मुताबिक शायना गर्भवती भी है। खुद शायना ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे वह घर में आराम कर रही थी। वहीं उसके पति थे। तभी अचानक पति के हाथ से तमंचे से फायर हो गया। इससे गोली उसे लग गई। माथे पर गोली धंसने से वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन


उधर, गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांववाले भी दौड़े। चारपाई पर विवाहिता को खून से लथपथ पड़े देख लोगों के होश उड़ गए। घबराए ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद से आरोपी पति घर से फरार है। एसओ ने बताया कि विवाहिता का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसके मुताबिक तो अनजाने में फायर होने से उसे गोली लगी है। अब गोली युवक से चूक होने के कारण लगी अथवा विवाहिता पर कातिलाना हमला किया गया। इसकी सच्चाई तो तफ्तीश के बाद ही चलेगी। वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पर, मायकेवाले भी इस मामले में खामोश बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed