फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pickup accident, one died

बेकाबू पिकअप ने मासूम को रौंदा, मौत

Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पिपरी के नईम मियां का पूरा वार्ड में गुरुवार की दोपहर एक बेकाबू पिकअप ने सड़क पार कर रही छह वर्षीय मासूम को रौंद दिया। घटना के बाद से चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नईंम मियां का पूरा वार्ड निवासी राम सुमेर पटेल की दो साल पहले बीमारी के दौरान मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी कर अपने पांच बेटे व इकलौती बेटी संजना (6) का गुजारा करती थी। गुरुवार की दोपहर बेटी संजना किसी काम को लेकर सड़क की तरफ आई थी। जैसे ही वह सड़क पार करने लगी तभी मनौरी की तरफ से आ रहे बेकाबू पिकअप वाहन ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद से चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने गंभीर रूप से घायल संजना को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed