फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder of old lady in kaushambi

करारी में वृद्धा की सिर कूंचकर हत्या

Sat, 16 Feb 2019 12:19 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
करारी। इलाके के अगियौना गांव में गुरुवार को घर से शौच के लिए निकली वृद्धा की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार  सुबह बस्ती से बाहर खेत में उसका शव बरामद हुआ। मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारे मृतका के हने भी लूट ले गए। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। केस दर्ज करके पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 करारी कोतवाली के अगियौना गांव में रहने वाली रामसुमेरी (70) के पति पुत्तीलाल की काफी पहले मौत हो चुकी है। दो बेटे और दो बेटियों में सबकी शादी हो चुकी है। दोनों बेटे रोजी-रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। घर पर बहुओं के साथ रह रही रामसुमेरी गुरुवार की सुबह दस बजे घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी। घंटों वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तमाम खोजबीन के बावजूद वृद्धा का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने बस्ती से बाहर एक खेत में वृद्धा की लाश देखी। खबर फैलते ही परिजनों, ग्रामीणों के साथ ही करारी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वृद्धा के सिर में आगे और पीछे गहरी चोट के निशान थे। उसकी हत्या सिर कूंचकर की गई थी। परिजनों ने बताया कि वृद्धा कान में सोने की पुल्ली, गले में चांदी की जंजीर व पैर में पायल पहन रखी थी। हत्यारे मौत के घाट उतारने के बाद उसके गहने भी लूट ले गए। हत्या क्यों और किसने की? इस बाबत परिजन अथवा पुलिस कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। मृतका के नाती विनय दिवाकर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगियौना में रामसुमेरी की मौत पुलिस के लिए अबूझ पहले बनी हुई है। मृतका के पास इतना खेत-बारी अथवा नकदी नहीं थी कि उसे प्रापर्टी विवाद से जोड़ा जा सके। शरीर पर भी उसने महज 10-15 हजार रुपये कीमती गहने ही पहन रखे थे। इसलिए सिर्फ इतने गहनों के लिए दिनदहाड़े हत्या करने की बात भी गले नहीं उतर रही है। अब कयास लगाया जा रहा है कि वृद्धा किसी के आशनाई का राजदार तो नहीं बन गई थी। जिसने मामला उजागर होने की डर से उसे मौत के घाट उतार दिया हो। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed