{"_id":"5bf84f09bdec22414014d28c","slug":"murder-of-a-lady-breaking-the-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में महिला की गला रेतकर हत्या, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी में महिला की गला रेतकर हत्या, सनसनी
kaushambi
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भानीपुर गांव में मजार के पास गुरुवार रात एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या से पहले सामूहिक दुराचार की भी आशंका जताई जा रही है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस वारदात की छानबीन कर रही है।
भानीपुर गांव के लोग शुक्रवार सुबह ख्वाजा कड़क शाह बाबा की मजार की तरफ गए तो देखा कि झाड़ियों के बीच एक 30 वर्षीय महिला की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाएड तथा कई कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लाश के पास काफी खून भी पड़ा था। इससे अंदाजा लगाया गया कि कत्ल उसी जगह किया गया है। मृतका ने गुलाबी कुर्ती, नीला सलवार, रबर की चप्पल पहन रखी थी। उसने बुरका भी पहना था। शव के पास खून से सना चाकू और शराब की खाली बोतल, डिस्पोजल ग्लास भी पड़े थे। इन सब स्थितियों को देखकर लोग गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
ख्वाजा कड़क शाह बाबा की मजार पर हर गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। इस गुरुवार को नौचंदी का मासिक मेला लगा था। लिहाजा भीड़ और अधिक थी। देर शाम तक श्रद्धालुओं का उसी रास्ते से आना-जाना रहा, जिस रास्ते के किनारे झाड़ी के बीच लाश पड़ी थी। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि कहीं मेले में आने के बाद महिला किसी प्रेमी से मिलने के लिए तो नहीं रुक गई। इसके बाद उसकी हत्या की गई हो। पुलिस इस बिंदु पर बारीकी से जांच करने के साथ यह भी कह रही है कि हो सकता है परिवार वालों ने ही वारदात को अंजाम दिया हो।