{"_id":"6ae62c9af4d9a17c0c060537","slug":"mumbai-police-conduct-raid-paint-businessman-arrested-gonda-news-c-100-1-gon1044-169048-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुंबई पुलिस की दबिश, पेंट कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुंबई पुलिस की दबिश, पेंट कारोबारी गिरफ्तार
Sat, 31 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर। पेंट कारोबार के लिए 36 लाख रुपये का कच्चा माल उधार लेकर भुगतान नहीं करने के मामले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार रात फरेंदा शुक्ल गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी कृष्ण मोहन शुक्ल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा भाई हाथ नहीं लगा।
प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि फरेंदा शुक्ल गांव निवासी कृष्ण मोहन शुक्ल और उसका भाई मनमोहन शुक्ल मुंबई के ताड़देव थाना क्षेत्र में पेंट का कारोबार करते थे। दोनों ने एक कारोबारी से पेंट बनाने के लिए करीब 36 लाख रुपये का कच्चा माल उधार लिया था। भुगतान का आश्वासन देने के बावजूद रुपये नहीं लौटाए। पीड़ित कारोबारी ने दोनों भाइयों के खिलाफ ताड़देव थाने में धोखाधड़ी और गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि ताड़देव थाना प्रभारी दिलीप तावड़े के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम खरगूपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड के बाद टीम उसे मुंबई ले गई। दूसरे आरोपी मनमोहन की तलाश की जा रही है।