फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder news

न कातिल का पता, न हुई मृतक की पहचान

Sun, 11 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 11 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
murder news
crime
युवक का कत्ल किसने और क्यों किया? वह कहां का रहने वाला था। सैनी पुलिस अभी दोनों पहलुओं से अंजान है। पुलिस को कातिल मिलना तो दूर शव तक की पहचान नहीं हो सकी है। तीन दिन से पुलिस तालाब की काई पीट रही है। बृहस्पतिवार की सुबह रामपुर धमावां गांव के समीप महुआ की बाग में युवक की लाश पड़ी मिली थी।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावां गांव के समीप बुधवार की रात कातिलों ने एक 30 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या करने के बाद गुप्तांग काट शव को महुआ की बाग में फेंक कर भाग निकले। दूसरे दिन खेत की ओर गए गांव के लोग युवक की लाश देख सन्न रह गए। पुलिस के प्रयास के बाद भी मौजूद लोग शव की पहचान नहीं कर सके। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस को न तो युवक के कातिल मिले है और न ही शव की पहचान करा सकी है।
विज्ञापन


युवक कहां का रहने वाला था और उसे इस बेरहमी से किसने मारा। इसे लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। युवक के कत्ल के पीछे आशनाई का होना प्रतीत हो रहा है। मामले में सैनी कोतवाल समीर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। पड़ोसी जिलों के थानों में भी मृतक युवक की फोटो पहचान कराने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed