{"_id":"586fe8f14f1c1b3d08158fb6","slug":"mevalal-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के बसुहार गांव के सामने शुक्रवार दोपहर बाजार जा रहे चाचा-भतीजे को बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट लिया। चरवा के घूरी गांव निवासी बच्चालाल यादव पुत्र मेवालाल यादव शुक्रवार को अपने भतीजे कल्लू के साथ बाइक पर बैठकर सरायअकिल जा रहा था। सरायअकिल बाजार में बच्चालाल खरीदारी के लिए निकला था। जैसे ही दोनों बसुहार गांव के समीप पहुंचे। पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने तमंचा सटा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने बच्चालाल के जेब में दो हजार रुपये लूटकर भाग निकला। वहीं सरायअकिल एसओ अनिल सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है, घटना की जांच की जा रही है।
बदमाश गिरफ्तार
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम को गश्त के दौरान रोडवेज बस स्टेशन के समीप से इनामिया बदमाश संदीप पाल पुत्र बेड़ी पाल निवासी कोटिया को धर दबोचा। गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने ढाई हजार का ईनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
बदमाश गिरफ्तार
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम को गश्त के दौरान रोडवेज बस स्टेशन के समीप से इनामिया बदमाश संदीप पाल पुत्र बेड़ी पाल निवासी कोटिया को धर दबोचा। गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने ढाई हजार का ईनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन