फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Merchant's house in mysterious circumstances theft

संदिग्ध हालात में व्यापारी के घर चोरी

Sun, 30 Aug 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 30 Aug 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
कड़ा (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के देवीगंज बाजार के एक किराना व्यापारी के घर संदिग्ध हालात में चोरी हो गई। बक्से से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब हैं। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी। पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। चोरी की घटना से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के संभुई गांव का विजय कुमार पुत्र रघुनाथ दस साल से देवीगंज बाजार में तीन मंजिल का मकान बनाकर रहता है। बाजार में उसकी किराने की दुकान है। घर के एक हिस्से में उसकी साली भी रहती है। बताया कि शुक्रवार रात सभी लोग छत पर सोए थे। रात में बक्से से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी किसी ने गायब कर दी। घटना की जानकारी सुबह भुक्तभोगी परिवार को हुई तो परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


न तो घर में नकबजनी हुई और न ही दीवार फांदकर घर में घुसने का कोई रास्ता है। ऐसे में लाखों रुपये की संपत्ति गायब हो जाने को लेकर भुक्तभोगी के साथ बाजार के लोग भी हैरान हैं। भुक्तभोगी किराना व्यवसायी से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। व्यापारी के घर हुई चोरी की घटना से बाजार में तमाम तरह की चर्चाएं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed