{"_id":"58406b704f1c1b2616de5fc0","slug":"love-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में मिला धोखा, घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में मिला धोखा, घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
प्रेम विवाह करने के बाद एक युवती को प्रेमी ने सरेआम शर्मसार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दहेज न दिलाने पर युवती को मारपीट कर निर्वस्त्र हालत में घर से बाहर निकाल दिया। पड़ोसियों ने कपड़े दिए तो वह पुलिस के पास पहुंची। युवती ने प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सल्लाहपुर चौकी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने छह माह पहले पूरामुफ्ती इलाके के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। युवक राजगीर है। प्रेम विवाह करने के बाद युवती प्रेमी के साथ ही उसके घर में रहने लगी। कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रही। इसके बाद प्रेमी ने युवती के परिजनों से दहेज दिलाने की मांग की। इस पर वह भड़क गई। युवती का आरोप है कि इसके लिए युवक उसे आए दिन प्रताड़ित करता रहा, लेकिन वह सबकुछ सहन करती रही। अपनी मर्जी से वह घर छोड़कर आई थी, इसलिए वह घर वालों से भी मदद नहीं मांग सकती थी। गुरुवार की सुबह प्रेमी ने दोबारा दहेज दिलाने की बात कही। विरोध करने पर घर के भीतर बेरहमी से पीटा और कपड़े फाड़ दिए।
निर्वस्त्र हालत में उसको घर से बाहर निकाल दिया। आसपास के घरों की महिलाओं ने देखा तो उसको कपड़े दिए। इसके बाद वह सल्लाहपुर चौकी पहुंची। युवती ने नामजद तहरीर दी तो पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी। मामले में पूरामुफ्ती थाने के प्रभारी एसओ राकेश तिवारी ने बताया कि सल्लाहपुर चौकी को तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। निर्वस्त्र कर घर से निकाले जाने की बात संदिग्ध है।