फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Looter tractor made the driver hostage

चालक को बंधक बना लूटा ट्रैक्टर

Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
 लकड़ी की खेप लेकर जाने के बहाने ट्रैक्टर चालक को बंधक बना बदमाश ट्रैक्टर लूट लिया। वारदात अंजाम देने के बाद चालक को इलाहाबाद के फूलपुर इलाके में छोड़कर भाग निकले। होश में आने के बाद चालक ने घटना की जानकारी मालिक को दी। चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराते हुए वाहन स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


करारी कस्बे के गडहीपर निवासी मुस्ताक अहमद ने रोजी रोटी के लिए ट्रैक्टर खरीद रखा था। नेता नगर का भोला ट्रैक्टर चलाता है। बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर की शाम दो लोग आए और भरवारी से लकड़ी की खेप लाने के लिए ट्रैक्टर चालक को साथ ले गए। चकमा देते हुए बदमाशों ने चालक को बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रैक्टर लूट कर भाग निकले।
विज्ञापन


बुधवार सुबह चालक भोला खुद को होश आने पर इलाहाबाद के फूलपुर के समीप पाया। किसी तरह उसने घटना की जानकारी मालिक को दी। इलाहाबाद पहुंचे मुस्ताक ने चालक से घटना की बाबत जानकारी करते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बृहस्पतिवार को वाहन स्वामी ने करारी पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed