{"_id":"5a527b234f1c1b0b788b70d9","slug":"kokhraaj-crime-case-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह उचक्कों ने युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह उचक्कों ने युवक को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के रोही बाईपास के समीप रविवार शाम नशे में धुत उचक्कों ने बाइक सवार युवक को पीटते हुए नगदी और मोबाइल छीन लिया। सरेराह युवक के साथ छिनैती होते देख मौजूद लोगों के विरोध करने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
इलाहाबाद के खुल्दाबाद मोहल्ला निवासी आशीष कुमार रविवार को मंझनपुर से घर लौट रहा था। कोखराज के रोही बाईपास के समीप शराब के नशे में धुत युवकों ने उसे रोकते हुए नगदी और मोबाइल छीनने लगे। इस पर युवक ने विरोध किया तो उसे पीट दिया और 35 सौ रुपए के साथ मोबाइल छीन लिया। सरेराह युवक से छिनैती देख अन्य राहगीरों के बीच बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। उचक्कों के चंगुल से छूटा युवक चौकी पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है लूटपाट या फिर छिनैती जैसी कोई बात नहीं हुई है। घटना की जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश की जा रही है।