फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kiln worker death, fear of murder

भट्ठा मजदूर की मौत, हत्या की आशंका

Sun, 30 Nov 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 30 Nov 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kiln worker death, fear of murder
मंझनपुर। नारा गांव के ईंट भट्ठे में काम करने वाले फतेहपुर के अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह भट्ठे से करीब 300 मीटर दूर उसकी लहूलुहान लाश सड़क किनारे मिली। शव देखकर परिजन, गांववाले और भट्ठा मजदूर हत्या होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं, जबकि फौरी तौर पर पुलिस सड़क हादसे में मौत होना मान रही है। एसओ मंझनपुर राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के नारायनपुर कोतवाली धाता निवासी पंचमलाल (55) पुत्र कल्लू प्रसाद मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करता था। साथ ही भट्ठे के समीप ही झोपड़ी बनाकर पत्नी ननकी देवी और बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह भट्ठे के करीब 300 मीटर दूर उसकी रक्तरंजित लाश सड़क किनारे मिली। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। शव मिलने की खबर लगते ही रोते बिलखती पत्नी, बच्चों के साथ भट्ठे के अन्य मजदूर और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण और भट्ठा मजदूर शव देखने के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके चेहरे पर ही चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा लगता है कि किसी वजनदार वस्तु से चेहरे पर वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया है। पत्नी ननकी देवी और बेटे महेश कुमार ने बताया कि रात करीब नौ बजे उसे बगल के ही गांव का एक युवक बुलाकर ले गया था। घरवाले उसी व्यक्ति पर शक जाहिर कर रहे हैं।  वहीं पुलिस फौरी तौर पर इसे मार्ग हादसा मान रही है।

एसओ राजेश सिंह का कहना है कि संभवत: रात में किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी जान गई है। कहा कि घरवालों ने अभी कोई तहरीर भी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद सच का पता चलेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed