फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kidnaping case in saini

बोरवेल की पाइप निकालने में दिनभर जूझे मजदूर

Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
kidnaping case in saini
चौबीस घंटे जूझने के बाद इंच भर भी नहीं निकली पाइप, खोदाई कराकर भराया गया पानी
नूरपुर गांव के अपहृत बाप-बेटी की कथित हत्या की आशंका का सच जानने के लिए बुधवार को दिनभर पुलिस बोरवेल की पाइप निकालने की कवायद में लगी रही। पर, बरसों से बंद पड़े नलकूप की पाइप दिनभर जूझने के बाद इंच भर भी बाहर नहीं आ सकी। अब बोर के चारों ओर पानी भराकर मिट्टी को मुलायम किया जा रहा है। संभावना है कि बृहस्पतिवार को पाइप निकलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सैनी क्षेत्र के नूरपुर गांव में बंद पडे़ सरकारी नलकूप पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ है। आशंका है कि रविवार की शाम खेत से अपहृत हुए बद्री प्रसाद और उसकी बेटी सुधा की हत्या करके शव इसी बोरवेल में डाल दिया गया है। बोरवेल के समीप खून के धब्बे और किसी महिला के बालों का गुच्छा मिलने से यह शक और गहरा हो गया है। इसी शक की हकीकत जानने के लिए बुधवार को दिनभर पुलिस और सिंचाई विभाग ने स्थानीय ठेकेदार लगे रहे। बोलवेल से पाइप निकालने का प्रयास दिनभर होता रहा। पर, बरसों से मिट्टी में दबी हुई पाइप टस से मस नहीं हुई। ठेकेदार देशराज सिंह ने बताया कि जब तक मिट्टी गीली नहीं होगी, तब तक पाइप बाहर निकलना मुश्किल है। इसके बाद ठेकेदार के कहने पर पुलिस ने बोरवेल के आसपास गड्ढा कराकर पानी भरा दिया है। मिट्टी के मुलायम हो जाने के बाद अब बृहस्पतिवार की सुबह फिर से पाइप निकाले जाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed